ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारत की टीम घोषित

0

ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारत की टीम घोषित और साथ ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले T20I श्रृंखला के लिए भी टीम की घोषणा ।

टीम इंडिया हाल ही में एशिया कप हार कर दुबई से वापस आयी है। लेकिन पहले के प्रदर्शन को भूल कर वापस से आगे बढ़ना चाहेंगे ताकि आगे आने वाले टूर्नामेंटो पर जयदा फोकस कर पाए। आप सभी ने एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन तो देख ही चुके है। और इतना तो हम सभी को भी पता चल गया होगा की टीम इंडिया को अभी किन-कीन कमियों पर काम करना बाकी है। ताकि ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर 2022 में होने वाले T20 विश्व कप में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर सके और विश्व कप जीत कर घर ले आ सके । एशिया कप 2022 एक तरह से विश्व कप 2022 के लिए तैयारी करने का एक अच्छा अवसर था और इसी तैयारी को और पुख्ता करने के लिए BCCI टीम इंडिया के लिए  विश्व कप से पहले दो श्रृंखलाओ को आयोजित कर रही है , जो की 20 सितम्बर से शुरू होने वाला है। 

इसी को ध्यान में रखते हुए आल-इंडिया सीनियर सिलेक्शन समिति की सोमवार को बैठक हुई जिसमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी ICC पुरुष टी20 विश्व कप और घर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।

Image Credit - BCCI

ऑस्ट्रेलिया  टी20Is के लिए भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मुहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Image Credit - BCCI

दक्षिण अफ्रीका टी20I के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मुहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Image Credit - BCCI
  

ICC टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मुहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)