अजिंक्य रहाणे ने ख़त्म किया इस खिलाडी का करियर । मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स । IPL2023

0
MIvCSK
Image Courtesy - BCCI

नमस्ते दोस्तों, आईपीएल 2023 का सीजन आरंभ हो चुका है और एक महत्वपूर्ण मैच जिसे सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया ।

आईपीएल 2023 के अब तक के सभी मुकाबलों में से एक बहुत ही रोमांचक और उत्साहजनक मैच  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया । इस मैच को दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने उत्साह से देखा और यह मैच एक ऐतिहासिक दावेदारी बन गया।

मैच मुंबई के वांखेड़े स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर बोलिंग का फैसला लिया और उन्होंने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस ने बहुत ही बेहतरीन शुरुआत की। मुंबई इंडियंस की शुरुआत बल्लेबाज़ी के लिए बहुत ही जोश भरी रही । उन्होंने बहुत ही बेहतरीन रन बनाए । अपने पहले ओवर में 10  रन बनाया और पॉवरप्ले खत्म होने तक मुंबई इंडियंस 61 पर एक विकेट थी।

पॉवरप्ले में ऐसी शुरआत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे मुंबई इंडियंस , इन्निंग्स खत्म होने तक 200 रन से ऊपर रन बनाएगी लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बहुत ही बढ़िया बॉलिंग की और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों को बाद में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलर्स ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया ।

पहली इन्निंग्स खत्म होने तक मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 8 विकेट्स खोकर सिर्फ 157 रन ही बना सकी। 

Image Courtesy - BCCI

अब चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग की बारी थी। बैटिंग के लिए क्रीज़ पर उतरे डेवोन कन्वय और ऋतुराज गायकवार्ड और मुंबई इंडियंस के तरफ से बोलिंग के लिए आये जैसन बेहरेन्डरोफ्फ़।

जैसन के चौथे बॉल पर डेवोन कन्वय 0 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन के तरफ चलते बने।  अब क्रीज़ पर उतरे अजिंक्य रहाणे , चेन्नई सुपर किंग्स  के तीन ओवर्स में 21 रन पर 1 विकेट थे। 

चौथे ओवर के लिए अरशद खान को अटैक में लाया जाता है मगर रहाणे तोह किसी और ही मूड में थे। 

रहाणे ने पहली गेंद को सीमा रेखा से बाहर फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। अगले चार गेंदों पर लगातार चार चौके जड़ दिए। अरशद खान के इस ओवर में कुल 23 रन बने और बहुत महंगा ओवर रहा। अरशद खान को इससे उभरने में थोड़ा वक़्त लगेगा । 

Image Courtesy - BCCI

अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन का सबसे तेज़ अर्धशतक बनाते हुए अपने टीम के लिए 27 गेंदों पर 61 रन बनाये। और अपनी टीम को जीत दिलाने में एहम भूमिका निभाया । चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ओवर पांच बॉल रहते हुए लक्ष्य को हाशिल कर लिया। जिसमे ऋतुराज गायकवार्ड , शिवम् दुबे औरअम्बाती रायुडू  ने एहम भूमिका निभाई। 

ऐसी ही रोचक आर्टिकल पड़ने के लिए 1Minute Motto को सब्सक्राइब करे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)